Home आस-पड़ोस सिर्फ हम ही निकाल सकता है जहानाबाद सीटः मांझी

सिर्फ हम ही निकाल सकता है जहानाबाद सीटः मांझी

0

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जहानाबाद उपचुनाव में उम्मीदवार की दावेदारी करते हुये कहा है कि जहानाबाद से हम ही सीट निकाल सकता है।“

राजगीर, नालंदा (राम विलास)। श्री मांझी ने राजगीर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आगे कहा कि एनडीए की बैठक होने वाली है। उसमें वह अपना दावा पेश करेंगे । उन्हें विश्वास है कि एक मत से उनकी पार्टी को टिकट देने का निर्णय लिया जायेगा ।jian ram manjhi in rajgir 1 1

उन्होंने दावा किया कि हमारी पार्टी को टिकट मिली तो चुनाव जीतेगे। इससे एनडीए  मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन हित में एनडीए को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को टिकट देना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उनकी सोच भी बहुत अच्छी है। वे पदाधिकारियों पर बहुत विश्वास करते हैं। जो उचित नहीं प्रतीत होता है। एक दिन वही पदाधिकारी उन्हें धोखा देंगे। ऐस उन्हें आशंका है।

मुख्यमंत्री के विभिन्न यात्राओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राजा तामझाम से यात्रा नहीं औचक निरीक्षण करते हैं। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को औचक निरीक्षण करना चाहिए।

ओडीएफ और सात निश्चय योजनाओं की  सफलता की चर्चा करते हुए जीतन राम  माँझी ने कहा कि पटना के बेउर जेल के पास की अनुसूचित जाति टोले में जाकर मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण करें तो हकीकत का पता चल जाएगा।   

error: Content is protected !!
Exit mobile version