Home आधी आबादी दुष्कर्म बाद बच्ची की हालत गंभीर, पटना रेफर, लोगों में आक्रोश  

दुष्कर्म बाद बच्ची की हालत गंभीर, पटना रेफर, लोगों में आक्रोश  

0

नालंदा (धर्मेन्द्र कुमार). महज 72 घंटो के अंदर दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर से नीतीश कुमार के सुशासन शब्द पर सवाल खड़ा कर दिया है।

NALANDA RAPEअभी राजगीर में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को महज 72 घंटे ही बीते थे, एक बार फिर बीती रात बिंद थाना क्षेत्र इलाके में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 28 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

हालांकि दुष्कर्मी युवक को ग्रामीणों के द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जाती है। जिसके बाद चिकित्सकों ने बच्ची को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर थाने का घेराव किया जमकर हंगामा किया। जिस तरह से युवक ने बच्ची की जिंदगी खराब की उग्र ग्रामीणों ने भी उसी तरह से युवक की जिंदगी खराब कर देने की बात को लेकर अड़े रहे।

घंटों बिद थाने का घेराव कर जमकर पुलिस प्रशासन के विरोध में हंगामा करते हुए सड़क को भी जाम किया। फिलहाल घटना की वस्तुस्थिति को देखते हुए थाने के सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

देखिये कैसे आक्रोशति हैं महिलाएं……

error: Content is protected !!
Exit mobile version