आस-पड़ोसबिग ब्रेकिंगबिहार

हजारीबाग में पत्नी को मारा, लेकिन औरंगाबाद में शव फेंकते रंगे हाथ धराया आरा का जल्लाद पति

आरोपी संजीव कुमार सिंह बिहार के आरा का रहनेवाला है, लेकिन हजारीबाग में व्यवसाय करता है

हजारीबाग ( एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क )। झारखंड के हजारीबाग शहर के मटवारी मुहल्ला निवासी संजीव सिंह ने पत्नी पूजा सिंह की हत्या कर करीब 150 किलोमीटर दूर बिहार के औरंगाबाद के जंगल में फेंक दिया।

बिहार के औरंगाबाद में शव 2
पति-पत्नी की फाईल फोटो…

लेकिन औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने पति संजीव सिंह द्वारा पत्नी के शव को फेंकते देख लिया और उसे तत्काल दबोचकर शव को अपने कब्जे में किया। फिर इसकी जानकारी हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे को दी।

खबरों के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद हजारीबाग पुलिस ने मटवारी स्थित आरोपी संजीव सिंह के घर पहुंचकर पूछताछ किया।

आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि संजीव सिंह और उसकी पत्नी पूजा सिंह के बीच हमेशा विवाद होता था। दोनों के बीच 22 सितंबर को भी काफी अनबन हुआ।

इसके बाद संजीव रात में ही अपने कार से कहीं निकला, लेकिन उसकी पत्नी पूजा घर में नहीं थी।

पुलिस के अनुसार, संजीव ने पूजा को गला दबाकर हत्या किया। बाद में शव को कार में डालकर गुप्त स्थान पर फेंकने चला गया।

मृतक पूजा की शादी संजीव सिंह से वर्ष 2010 में हुई थी। मृतक पूजा का मायके बिहार के समस्तीपुर में है। पूजा के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

मृतका की दो पुत्री है। बड़ी पुत्री 7 साल की और छोटी 5 साल की। दोनों पढ़ाई करती है। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

इधर, सूचना मिलते ही मृतक पूजा सिंह की मांं आशा सिंह पति स्व शिवजी सिंह ग्राम मलकलीपुर थाना विद्यापति नगर जिला समस्तीपुर ने लिखित आवेदन दिया। जिसके आधार पर कोर्रा थाना में संजीव कुमार सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

 

जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर बरसे नीतीश कुमार, बोले…
पंचायती राज्य मंत्री की भाभी हार गई मुखिया चुनाव, किरण चौधरी ने चटाई धूल
चमचागिरी की हद, सिविल सर्जन ने छोटे उम्र के मंत्री का यूं पैर छूकर किया स्वागत
यहाँ शीर्ष भाजपाईयों ने पं. उपाध्याय की जगह मना दी डॉ. मुखर्जी की जयंती !
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबी नाव, 20 लापता, अब तक मिले 6 शव

 

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button