Homeचुनाव डेस्कवीवीपैट के पर्चियों की नहीं होगी गिनती, जानें चुनाव आयोग ने ऐसा...

वीवीपैट के पर्चियों की नहीं होगी गिनती, जानें चुनाव आयोग ने ऐसा क्यों कहा

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आसन्न लोकसभा चुनाव-2024 में वोटों की गिनती के दौरान वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) से निकली सभी पर्चियों की गिनती नहीं होगी। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग को ठुकरा दिया है।

आयोग का तर्क है कि वीवीपैट की सभी पर्ची को गिनने का मतलब है कि मतदान को फिर से पुरानी परंपरा की और वापस ले जाना। इस व्यवस्था में मानवीय भूल होने की संभावना भी अधिक रहती है जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है।

साथ ही इस प्रक्रिया में काफी समय लगेगा और इसमें खर्च भी अधिक होगा। वर्तमान में प्रत्येक वीवीपैट विधानसभा के पांच पोलिंग बूथ का चयन रैंडम तरीके से किया जाएगा और इनके वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर इसका मिलान ईवीएम में डाले गए वोट से किया जाएगा।

अगर दोनों का मिलान सही पाया गया, तो मतगणना सामान्य तरीके से होगी। यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से सभी लोकसभा क्षेत्रों की गणना में अपनानी होगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव-2015 में इसका प्रयोग प्रत्येक जिले के एक-एक विधानसभा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया था। इसके बाद इसका उपयोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किया जाने लगा।

इंडिया ने झारखंड चुनाव आयोग से निशिकांत दुबे को लेकर की गंभीर शिकायत

गजब! मगही भाषा में वोट गीत गाकर टॉप ट्रेंड हुईं अरवल की डीएम

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें