एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के नालंदा जिला में सिलाव थाना पुलिस ने कदमतर गुरुदयाल बिगहा जाने बाली मार्ग पर लोगों से अवैध वसूली करते एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को दबोचा है।
गिरफ्तार लोगों के पास से एक कार भी बरामद की गई है, जिसका नबंर BR-01DW-5333 है और उस पर लॉकडाउन का पास लगा हुआ है।
थानाध्यक्ष के अनुसार लॉकडाउन का पास लगा नकली इंस्पेक्टर बनकर अवैध वसूली करने वाले दोनों गिरफ्तार व्यक्ति गिरियक थाना क्षेत्र के बरछी बिगहा गांव का रहने बाला बताया जाता है।