आधी आबादीजरा देखिएदेशफीचर्डबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदाः युवती ने युवक को किडनैप कर शादी रचाया !

“ई नालंदा है भई। वह भी सीएम नीतीश कुमार उर्फ सुशासन बाबू का गृह जिला। यहां कुछ भी संभव है। सब कुछ पुलिस की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह कितनी पड़ताल के बाद क्या प्राथमिकी दर्ज करता है और किस स्वार्थ में क्या अनुसंधान करता है। कोर्ट में मामले का हश्र कुछ भई हो, लेकिन पुलिस की कमाई के अतुल्नीय कारनामें बेरोकरोक जारी हैं….”  

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। प्रेम प्रसंग में आज तक आपने लड़के को लड़की का अपहरण करते सुना होगा, मगर नालंदा में लड़की ने ही लड़के का अपहरण कर शादी रचा लिया।

इधर लड़के वालों ने लड़की और उसके परिवार के ऊपर अपहरण का एफआईआर करा दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद लड़की के परिवार वाले परेशान हो गए।

मामला न्यायालय पहुंचा और लड़के ने कोर्ट में बयान दिया की हमारा अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि हम दोनों अपनी मर्जी से घर छोड़ कर भागे थे। तब जा कर लड़की वालो को राहत मिली।

यह अजीबो गरीब घटना बिहार थाना इलाके के हाजीपुर मोहल्ले की है। दरअसल हाजीपुर की काजल और नीम गंज के राहुल के बीच कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों यह जानते थे की परिवार वाले उन्हें एक नहीं होने देंगे। अंततः दोनों समाज और जाति के बंधन को तोड़ते हुए घर से भाग निकले और धनेश्वरघाट मंदिर में शादी रचा ली।

शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए। दिल्ली जाने के बाद लड़के के परिवार वाले बौखला गए और बिहार थाने में 13 जून को लड़की और परिवार वालो के विरुध्द नामजद प्राथमिकी दर्ज करवा दी।

इधर जब पुलिस ने दविश बनाना शुरू किया तो राहुल बिहार शरीफ पहुंचा और कोर्ट में लड़की के पक्ष में बयान दिया।

बयान के पहले लड़की और उसके परिवार वाले हिरासत में थे। जैसे ही कोर्ट का आदेश आया। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार वालो को छोड़ दिया। लड़की का कहना है कि हम दोनों का सच्चा प्यार है और दुनिया की कोई ताकत हमें अलग नहीं कर सकती।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला These 5 science museums must be shown to children once The beautiful historical Golghar of Patna Naxalite bunker and camp demolished in forested hilly area of Jharkhand