देशराजनीति

शिंदे-फडणवीस सरकार पहली परीक्षा में पास, राहुल नार्वेकर बने विधानसभा अध्यक्ष

मुंबई (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार अपनी पहली परीक्षा में रविवार को पास हो गई। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर विजयी घोषित किए गए हैं।

उन्होंने महा विकास आघाड़ी के राजन सालवी को 57 मतों से हराया। नार्वेकर को 164 मत मिले। राज्य विधानसभा की प्रभावी संख्या 287 है।

विधानसभा का विशेष सत्र उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। भाजपा सदस्य चंद्रकांत पाटिल ने राहुल नार्वेकर के नाम का प्रस्ताव किया। इसका अनुमोदन पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने किया।

इसके बाद कांग्रेस के चेतन तुपे ने राजन साल्वी के नाम का प्रस्ताव किया और इसका अनुमोदन संग्राम थोपटे ने किया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान में तीन सदस्य तटस्थ रहे।

मतों की गिनती के बाद झिरवल ने नार्वेकर के विजयी होने की घोषणा की।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नार्वेकर को बधाई दी है।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button