देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

नहीं रहे शरद यादव, गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजवादी नेता शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

बिहार समेत देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है।

उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था, लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है।

 

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button