बिग ब्रेकिंगबिहार

समस्तीपुरः जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी, 8 की गई जान

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क।  बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बीते दिनों  समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद अब सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी खैरबन टोल गांव से मौत की खबर आयी है।

जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा कि उसने 10 नवंबर को दोस्तों के साथ शराब पी थी। मामला सरायरंजन थाना इलाके के नरघोंघी खैरवन टोल का है। इसी के साथ जिले में शराब से मौत का आंकड़ा 8 पहुंच गया है।

वहीं, सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी खैरबन टोल निवासी विनोद राय के पुत्र पंकज कुमार को गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है। तीसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है।

जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा जिले भर सहित पूरे बिहार में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक और जिला प्रशासन शराब माफियाओं की गिरफ्तारी में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ शराब माफियाओं की खेती फल-फूल रही है।

मौत की सूचना पर वह इसकी सूचना के बाद अंचल अधिकारी एवं नगर थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अपनी निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मृत युवक के शरीर के एक हिस्से को जांच के लिए पटना लैब भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!