बोले बिहार के डीजीपी- ‘मुंबई में क्वांरटाइन नहीं, हाउस अरेस्ट हैं पटना एसपी’

0
165

सुशांत सिंह राजपूत के एकाउंट में चार वर्षों में 55 करोड़ रूपये आए थे, उसमें से 53 करोड़ रूपये निकाले जा चुके हैं। पिछले एक वर्ष में सुशांत के एकाउंट में 17 करोड़ आए, उसमें से 15 करोड़ की निकासी हो चुकी है

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पटना के सिटी एसपी को मुंबई में क्वांरटाइन के आड़ में हाउस अरेस्ट किया गया है। यह पूरे आईपीएस सम्वर्ग के लिए शर्मनाक घटना है।

श्री पांडे कहा कि मुंबई में रोज सैकड़ों हवाई जहाज से हजारों यात्री पहुंचते हैं। BMC कितने को क्वारें टाइन में रखता है। बीएमसी को अकेला यही आईपीएस ऑफिसर मिला था।

उन्होंने एक निजी चैनल से कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के एकाउंट में चार वर्षों में 55 करोड़ रूपये आए थे, उसमे से 53 करोड़ रूपये निकाले जा चुके हैं। यहीं नही पिछले एक वर्ष में सुशांत के एकाउंट में 17 करोड़ आए उसमे से 15 करोड़ की निकासी हो चुकी।

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत ने कोई लग्जरी गाड़ी, जमीन, मकान भी नही खरीदा तो आखिर इतनी बड़ी राशि कहाँ गयी, क्या यह जाँच का विषय नही है।

 श्री पांडे ने बताया कि रात में ग्यारह बजे बाएमसी वालों ने हमारे एसपी के हाथ में ठप्पा मार उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।

डीजीपी ने कहा कि क्या इससे एक आइपीएस की छवि खराब नहीं होती। मुंबई पुलिस एक तो जाँच में सहयोग नही कर रही थी। उल्टे हमारे अधिकारी को हाउस अरेस्ट कर दिया।

श्री पांडे ने कहा कि बिहार पुलिस के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें चार लाइन की चिट्ठी थमा देते कि यह आपके अधिकार और कार्य क्षेत्र में नही आता। आप बोड़िया बिस्तर समेट कर वापस जाएँ।

श्री पांडे ने यह भी कहा कि हमें जो भी दस्तावेज चाहिए, हम लिखित मांगते हैं। मुम्बई पुलिस लिखित में क्यों नही कुछ भी देती।

श्री पांडे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण पर पूरे देश की जनता का नजर है। सभी देख और समझ रहे हैं कि मुंबई और बिहार पुलिस क्या कर रही है। अपने को बहुत काबिल, तेज तर्रार बोलने वाली पुलिस ने घटना के 50 दिन गुजर जाने के बाद भी क्या किया?