Home देश राजद नेता पुत्रों ने अफसर को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, दिल्ली...

राजद नेता पुत्रों ने अफसर को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

0

“खबर के अनुसार आरोपी राजद अध्यक्ष लालू यादव का रिश्तेदार है। नागेंद्र राय के पिता स्वर्गीय महावीर राय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई थे…

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार की राजधानी पटना जिला में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के बेटे की बड़ी गुंडई सामने आई है। रुपसपुर इलाके के गोला रोड पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें पटना के नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख दिल्ली रेफर कर दिया। जिन्हें तेजस से ईलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जानकारी ली। आरोपी ने अपने राजनेता पिता का धौंस जमाते हुए पदाधिकारी को यह भी कहा कि जो उखाड़ना है, उखाड़ लेना।

बता दें कि गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह डोभी के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। मंगलवार की रात 9.20 बजे वह स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक युवक स्कार्पियो को आगे से रोक दिया और गाड़ी का चाबी मांगने लगा। इसे देख वे आगे से हटने के लिए कहने लगे।

इसी बात पर वह आक्रोशित हो गया और उनपर रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख और सिर में काफी चोटें आई। बाद में गाड़ी में मौजूद युवक और चालक उसे अस्पताल ले गए।

पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि राजद नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की और धमकी दी कि वह नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उस समय पुलिस नहीं आयी। बाद में दारोगा बयान लेने के लिए आए थे। हालत गंभीर होने से बयान नहीं दे सके। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=OXwj_yNghwY[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=LSfq9pLTQ-s[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=v5cQrfK78IU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZhzvZ0RjJes[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=w50xcy-qzEA[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-lovlAosD58[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=22yeKBy9e44[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=m-OjDKh1C-E[/embedyt]

केके पाठक की बढ़ती छुट्टी बना नीतीश सरकार का नया सरदर्द

खरसावां का भव्य मां आकर्षणी मंदिर दर्शन, जहाँ होती है पत्थर के टुकड़ों की पूजा

जानें आखिर कौन हैं गुगल सर्च में अचानक टॉप ट्रेंड हुई कल्पना सोरेन

झारखंड की राजनीति में भूचाल, अब यहाँ बनेगी ‘राबड़ी सरकार’ !

झामुमो विधायक का इस्तीफा, हेमंत की जगह कल्पना को सीएम बनाने की चर्चा

error: Content is protected !!
Exit mobile version