Home जरा देखिए Property dispute: चाचा पशुपति ने चिराग की बड़ी मां को घर से...

Property dispute: चाचा पशुपति ने चिराग की बड़ी मां को घर से निकाल जड़ा ताला !

Uncle Pashupati threw Chirag's elder mother out of the house and locked her inside!
Property dispute: Uncle Pashupati threw Chirag's elder mother out of the house and locked her in!

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद न केवल परिवार की आंतरिक कलह को उजागर कर रहा है, बल्कि इसे राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। इस बार का मामला रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से जुड़ा है, जिनका अपने देवर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव स्थित राजकुमारी देवी के घर पर उनके ही सगे संबंधियों ने मालिकाना हक जताया और कुछ कमरों में ताले लगा दिए। बताया जा रहा है कि इस विवाद में पशुपति कुमार पारस और स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी का नाम सामने आ रहा है। राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकालने की कोशिश की गई। हालांकि उन्होंने अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। लेकिन वे इस घटनाक्रम से बेहद आहत हैं।

बता दें कि रामविलास पासवान ने दो विवाह किए थे। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं। वर्ष 1960 में जब उनकी शादी हुई, तब पासवान की उम्र मात्र 14 वर्ष थी। कुछ वर्षों बाद उन्होंने राजकुमारी देवी को तलाक देकर 1983 में रीना शर्मा से विवाह किया। रीना शर्मा से हुए पुत्र चिराग पासवान वर्तमान में राजनीति में सक्रिय हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख हैं।

हालांकि, चिराग पासवान अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी का सम्मान करते हैं और अक्सर उनसे मिलने शहरबन्नी जाते हैं। लेकिन अब जब पारिवारिक संपत्ति का मामला तूल पकड़ रहा है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि चिराग इस पूरे प्रकरण में क्या रुख अपनाते हैं।

इस विवाद का राजनीतिक प्रभाव भी हो सकता है। क्योंकि पासवान परिवार बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच पहले से ही राजनीतिक मतभेद चल रहे हैं। ऐसे में इस संपत्ति विवाद से दोनों के रिश्ते और अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं।

फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह स्पष्ट है कि पासवान परिवार का यह अंदरूनी विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद अदालत तक पहुंचता है या परिवार के भीतर ही इसका कोई समाधान निकलता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version