देशबिग ब्रेकिंगबिहार

अमित शाह की रैली से लौट रही पुलिस बस ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

छपरा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छपरा में पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार 3 लोगों को पुलिस वाहन ने रौंद डाला। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों के अनुसार बस अमित शाह की रैली से लौट रही थी, तभी रिविलगंज के देवरिया में NH 85 पर यह दुर्घटना हुई हैं। वहीं इस हादसे में कोपा के पोखरभिंडा गांव के रहने वाले 3 लोगों की मौत हुई हैं।

इस हादसा के दौरान पुलिस बस में भी आग गई। जिससे बस में सवार सभी पुलिसकर्मी अपनी जान बचा कर भागे।

बताया जाता है कि सिताब दियारा में अमित शाह की रैली से लौट रहे बिहार पुलिस के एक बस ने देवरिया के पास NH पर 3 युवकों को रौंद डाला। जिससे तीनों की मौके पर ही हुई मौत। तीनों युवक छपरा से काम करके अपने घर पोखर भिंडा वापस लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर ने जानबूझकर गलत साइड से बाईक सवार को ठोकर मारा है, और तीनों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद लगभग 500 मीटर तक बाइक को खींचते हुए लेकर गई। बाईक बस में ही फंसी रह गई। मृतको में एक युवक की लाश बस के अंदर ही फंस गई।

मृतकों की पहचान पोखर भिंडा गांव निवासी 22 वर्षीय बुलबुल कुमार, 20 वर्षीय कुंदन कुमार और 28 वर्षीय कृष्णा मांझी के रूप में की गई है।

वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने छपरा-सिवान मुख्य सड़क मार्ग को को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button