Homeजरा देखिएउधर उत्तरकाशी टनल से बाहर निकाला बेटा, इधर खाट से गिरकर पिता...

उधर उत्तरकाशी टनल से बाहर निकाला बेटा, इधर खाट से गिरकर पिता की हो गई मौत

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसमें पूर्वी सिंहभूम का भी एक मजदूर शामिल है।

बताया जाता है कि पूर्वी सिंहभूम के भक्तू मुर्मू के पिता बासेत उर्फ बारसा मुर्मू अपने बेटे का इंतजार करते रहे। बाहर खाट में बैठे- बैठे वे आने-जाने वालों से वहां का हाल पूछते थे।

लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उधर जिस दिन बेटा टनल से बाहर निकला, उसी दिन जिस खाट पर बैठे वह बेटे का इंतजार कर रहे थे, उसी खाट से गिरकर उनकी मौत हो गयी। बेटा बाहर निकला तो पिता छोड़ कर चले गये।

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें