अन्य
    Tuesday, February 18, 2025
    18 C
    Patna
    अन्य

      अब महाविकास आघाड़ी सरकार को बचाने मैदान में उतरे शरद पवार, यूं बना मास्टर प्लान

      मुंबई (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार को बचाने के लिए अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार मैदान में उतर गए हैं।

      इसी सिलसिले में शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री बंगले पर शरद पवार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार और जयंत पाटिल के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई और सरकार बचाने का मास्टर प्लान बनाया गया।

      देर रात मुख्यमंत्री के निजी आवास पर शरद पवार के साथ हुई बैठक में बागी विधायकों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा जो विधायक मुंबई आना चाहते हैं, उन्हें किसी भी तरह सुरक्षित वापस लाने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

      बागी विधायकों की ओर से की जाने वाली कानूनी कार्रवाई का जोरदार जवाब देने के लिए वकीलों की टीम तैयार रखने का भी निर्णय लिया गया है।

      राज्य में चल रही राजनीतिक उथल-पूथल को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री उद्धव ने राज्य के आला अधिकारियों को लोगों का काम तत्काल प्रभाव से करने का आदेश जारी किया है।

      मुख्यमंत्री ने मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे से आधा घंटा चर्चा करने के बाद हालात पर नजर रखने का आदेश दिया। साथ ही अधिकारियों को भी चुस्त दुरुस्त रहने और काम में हीलाहवाली न करने को कहा है।

      उल्लेखनीय है कि राज्य में सियासी संकट के मद्देनजर आज सुबह से महाविकास आघाड़ी के घटक दलों की मैराथन बैठकों का सिलसिला जारी रहा।

      मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद पहले राष्ट्रवादी पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद शिवसेना और राकांपा नेताओं के बीच बैठक हुई।

      इस बैठक में महाविकास आघाड़ी को एकजुट बनाये रखने तथा शिवसेना के नाराज विधायकों को किसी तरह मुंबई लाये जाने और शिवसेना के बागी विधायकों पर कानूनी कार्रवाई तेजी से करने का भी निर्णय लिया गया।

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      Topics

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Related Articles