देशबिग ब्रेकिंगबिहारशिक्षा

NEET paper leak case: मुख्य सरगना संजीव मुखिया को दबोचने में जुटी सीबीआइ

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नीट पेपर लीक मामले (NEET paper leak case) में मुख्य वांछित रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ संजीव मुखिया को तलाशने में जुट गई है। अब सीबीआइ का मुख्य लक्ष्य संजीव मुखिया को पकड़ना है। सीबीआइ रॉकी के सहारे मुख्य आरोपी संजीव मुखिया तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए पूछताछ में मिल रही जानकारी पुख्ता करने के लिए टीमें गठित की गयी हैं।

प्रतियोगिता परीक्षाओं में संजीव मुखिया और रॉकी अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनकी सेटिंग कराते थे। रॉकी ने ही नीट पेपर को सॉल्व करवाकर पीडीएफ फॉर्मेट में चिंटू के मोबाइल पर भेजा था।

सीबीआइ सूत्रों के हवाले से खबर है कि रॉकी के नेटवर्क में ही सॉल्वर गैंग है, जो प्रश्नों का जवाब तैयार करके रॉकी को उपलब्ध करवाते हैं। रॉकी का कार्य क्षेत्र झारखंड रहा है। नीट पेपर का भी हल रांची के एक होटल में किया गया था। उसके बाद वे इसे बलदेव उर्फ चिंटू के मोबाइल पर भेजा था।

सीबीआइ पूछताछ में पेपर लीक के नेटवर्क, पैसे का लेनदेन, अभ्यर्थियों की संख्या सहित कई विषयों के बारे में तहकीकात करेगी।

आइपी एड्रेस के जरिए रॉकी तक पहुंची सीबीआइः नीट पेपर मामले के मुख्य आरोपियों में शुमार रॉकी को अपनी पत्नी का इमेल उपयोग करना भारी पड़ा। सीबीआइ उसकी इमेल के इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आइपी एड्रेस) के जरिए रॉकी के बारे में जानकारी इकट्ठा की। साथ ही सीबीआइ ने रॉकी को गिरफ्तार करने के लिए अन्य डिजिटल और टेक्निकल डिवाइस का भी प्रयोग किया।

दरअसल, आइपी एड्रेस एक संख्यात्मक लेबल जैसा होता है जो कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़ा है जो संचार के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल का उपयोग करता है। एक आइपी एड्रेस का दो मुख्य कार्य होता है। पहला नेटवर्क इंटरफेस की पहचान और स्थान पता लगाना है। रॉकी की गिरफ्तारी में सन्नी और रंजीत से मिली जानकारी भी काफी अहम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला These 5 science museums must be shown to children once The beautiful historical Golghar of Patna Naxalite bunker and camp demolished in forested hilly area of Jharkhand Mayank Yadav is not a storm but a dangerous sunami