23.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023
अन्य

    नालंदाः मिठाई दुकान में घुसी अनियंत्रित ट्रक, 11 लोग दबे, 5 के शव मिले, भड़के ग्रामीण, पुलिस पर हमला, दारोगा समेत कई जख्मी

    नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज) । एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के ताड़पर गांव से आ रही है। जहां अनियंत्रित ट्रक एक मिठाई दुकान में घुस गई। जहां 11 से अधिक लोग दब गये हैं।

    इधर घटना के बाद करीब 05 लोगों की शव बाहर निकाल ली गयी है। वही अन्य को भी रेस्क्यू अभियान चला वाहर निकाला जा रहा हैं।

    बताया जाता है कि ट्रक जहानाबाद से एकंगरसराय आ रहा था। तभी तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के ताड़पर गांव के पास मिठाई दुकान में घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस से लेकर आला अधिकारी घटनास्थल रवाना हो गए।

    फिलहाल घटनास्थल पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया है और जमकर पथराव कर रहे हैं।

    इस दौरान एक एएसआई समेत करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।Nalanda uncontrolled truck entered sweet shop 11 people buried 5 bodies were found raging villagers police attacked many injured including a constable 1

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!