अन्य
    Wednesday, May 8, 2024
    अन्य

      नालंदा: 10 दिन में 03 डबल मर्डर, रात की छोड़िये, यहाँ दिन के उजाले में हो रहे जघन्य वारदात

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नटवर्क /रणजीत सिंह)। जिले में विधि व्यवस्था पूरी तरह से हाशिये पर आ खड़ी हुई है।

      यहाँ रात के अंधेरे व सन्नाटे की छोड़िये, दिन के उजाले में ही सरेआम दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही है। कहीं पेशेवर तो कहीं नौसिखिये बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

      ऐसे में लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। बीते दस दिन पर ही नजर डालें तो इस दौरान तीन डबल मर्डर से लोग सकते में हैं। इस दौरान एक महिला समेत कुल छह लोग जान गंवा चुके हैं।

      बात सीधी करें तो इसमें से एक को ठोक दिया गया है। एक की पीट पीटकर व चार अन्य लोगों की नृशंस तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। यह घटनाएं जिले के बिंद, सारे एवं थरथरी थाना एरिया में हुई है।

      30 जनवरी : बिंद में दो सहोदर भाइयों की हत्या: बिंद थाना के कुशहर गांव के पास 30 जनवरी की सुबह दो सहोदर भाइयों की गला रेतकर नृशंस हत्या हुई। 31 जनवरी की अहले सुबह पुलिस ने शवों को किया बरामद।

      मृतकों में बिंद थाना के रसलपुर गांव निवासी बिजेंद्र पासवान के पुत्र अजय कुमार उर्फ भोला एवं रणजीत पासवान उर्फ टिटू थे। घटना का कारण पूर्व की रंजिश व मामूली विवाद बताया गया।

      10 फरवरी : थरथरी में महिला व प्रेमी की हत्या: थरथरी थाना के रूपन बिगहा गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला व उसके प्रेमी की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी। गत 10 फरवरी की अहले सुबह पुलिस ने दोनों का शव गांव में एक कमरे से बरामद किया।

      मृतकों में हिलसा थाना के धरमपुर गांव निवासी निशांत कुमार उर्फ छोटू एवं थरथरी थाना के रूपन बिगहा गांव निवासी सबलू प्रसाद की पत्नी रेखा कुमारी थी।

      मृतका निशांत की प्रेमिका बतायी गयी। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात बतायी गयी।

      11 फरवरी : सारे में एक गोली मारकर व दूसरे की पीटकर हत्या: सारे थाना के हरगावां गांव में गत 11 फरवरी की सुबह दो लोगों की बदमाशों ने हत्या कर दी।

      इसमें छोटे यादव की सीने में गोली मारकर, जबकि रामोतार यादव की पीटकर हत्या कर दी गयी। दोनों मृतक हरगावां गांव के रहने वाले थे। इस घटना में जमीन विवाद की बात सामने आयी।

      अपराध की राह पर बढ़ रहे कुछ बदमाश किशोर: हाल के दिनों में कुछ बदमाश किशोर अपराध की राह पर बढ़ रहे हैं। ताजा मामला बिंद थाना के कुशहर गांव के पास दो सहोदर भाइयों की हत्या में आरोपित व गिरफ्तार दो बदमाश किशोर बताये गये।

      पुलिस ने इसलिये इन दोनों के नाम व ठिकाने का खुलासा नहीं किया। सभ्य व आदर्श समाज के निर्माण के लिये किशोरों का अपराध की राह पर चलना अच्छी बात नहीं। यह चिंता का भी विषय है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!