देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

लोकसभा चुनाव की 6 और राज्यसभा की 1 सीट पर दावेदारी करेगी लोजपा (रा)

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पूरे बिहार में बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट संकल्प यात्रा किया जा रहा है।

आज चौथे चरण में यह यात्रा नालंदा जिला पहुंची। जहां प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अगुआई में बिहार शरीफ के मनीराम अखाड़ा इलाके में लोजपा रामविलास के द्वारा पार्टी के 249 पंचायत के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान पार्टी को बूथस्तर तक मजबूत करने की बात पर चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। नालंदा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि समय आने पर ही सीटों का बंटवारा किया जाएगा, लेकिन फिर भी हम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लोकसभा चुनाव में 6 सीटों और राज्यसभा के लिए एक सीट की दावेदारी करेगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Ite3wCJ_xbQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-_l9o4DRLbE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1IiF5YiOQOE[/embedyt]

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button