खेल-कूददेशबिग ब्रेकिंग

झारखंड की सलीमा टेटे बनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी

नयी दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। युवा मिडफील्डर हार्दिक सिंह और डिफेंडर सलीमा टेटे को वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी का हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया, जबकि मेजर ध्यानचंद के नाम पर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान उनके बेटे अशोक कुमार को मिला।

पिछले साल एफआइएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीतने वाले हार्दिक ने पुरस्कार की दौड़ में पी आर श्रीजेश और हरमनप्रीत सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पछाड़ा। तोक्यो ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे 25 वर्ष के हार्दिक सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

झारखंड के सिमडेगा जिले की टेटे तोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में अपनी कप्तान और एफआइएच वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीतने वाली सविता पूनिया को पछाड़ा।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार के तौर 2023 पर 25 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर पूर्व ओलिंपियन हरबिंदर सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद थे।

इन्हें भी मिला पुरस्कारः सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पी आर श्रीजेश, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर हार्दिक, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड अभिषेक, उदीयमान अंडर 21 खिलाड़ी (महिला) दीपिका सोरेंग, उदीयमान अंडर 21 खिलाड़ी (पुरुष) अराइजीत सिंह हुडल।

जानें इस बार सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी

जानें क्यों लगी पीएम मोदी की तस्वीर लगी उर्वरक बैग पर रोक

पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को पत्नी ने ही मरवाई थी गोली, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

सम्राट चौधरी का अबतक का सबसे गंदा बयान, जानें क्या कह डाला?

ईडी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली शराब घोटाला का किंगपिन !

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button