झारखंडदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

Jharkhand Big Politics: राज्यपाल ने हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन को शाम 7.30 बजे बुलाया

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। Jharkhand Big Politics: कथित जमीन घोटाला मामले में 5 माह बाद रांची हाई कोर्ट से रिहा हुए हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेगें। झारखंड के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को एक साथ शाम 7.30 बजे तक का समय दिया है।

बता दें कि इंडिया गठबंधन ने आज सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुन लिया है। खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन आज देर शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि झारखंड के राज्यपाल अभी प्रदेश से बाहर थे। उन्होंने पुडुचेरी से रांची पहुंचते ही इंडिया गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एक साथ मिलने का समय दिया है।

संभावना है कि राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इंडिया गठबंधन की ओर से इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
फुरसत के पलः हेमंत सोरेन का बाल-दाढ़ी संवारती दिखी कल्पना सोरेन बिहार की गौरव गाथा का प्रतीक वैशाली का अशोक स्तंभ इस ऐतिहासिक गोलघर से पूरे पटना की खूबसूरती निहारिए Hot pose of actress Kangana Ranaut : कंगना रनौत की हॉट तस्वीर

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker