चुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

जदयू ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों का किया एलान, जानें कहां से किसे मिला टिकट

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर में वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी नामों का ऐलान किया और दावा किया कि लोकसभा की सभी 40 की 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में जातीय गणना का खास ख्याल रखा गया है। इसमें 6 पिछड़ा, 5 अति पिछड़ा, 1 दलित, 1 मुस्लिम समुदाय, 3 अपर कास्ट के प्रत्याशी शामिल है। बड़ी बात ये है कि इनमें दो महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।

वाल्मिकी नगर : सुनील कुमार

शिवहर : लवली आनंद

सीतामढ़ी : देवेश चंद्र ठाकुर

झंझारपुर : रामप्रीत मंडल

सुपौल : दिनेश्वर कामत

कटिहार : दुलाल चंद्र गोस्वामी

पूर्णिया : संतोष कुमार

मधेपुरा : दिनेश चंद्र यादव

गोपालगंज : डॉ. आलोक कुमार सुमन

सीवान : विजय लक्ष्मी देवी

भागलपुर : अजय कुमार मंडल

बांका : गिरिधारी यादव

मुंगेर : राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

नालंदा : कौशलेन्द्र कुमार

जहानाबाद : चंद्रेश्वर प्रसाद

किशनगंज : मुजाहिद आलम

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ-साथ वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, संजय झा, ललन सिंह, मंत्री बिजेन्द्र यादव, महेश्वर हजारी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान भी मौजूद रहे।

पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को पत्नी ने ही मरवाई थी गोली, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

सम्राट चौधरी का अबतक का सबसे गंदा बयान, जानें क्या कह डाला?

ईडी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली शराब घोटाला का किंगपिन !

8 अगस्त, 2021 तक डीएलएड कोर्स नहीं करने वाले नियोजित शिक्षकों को हटाने का आदेश

बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारी, हालत गंभीर

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button