आधी आबादीदेशबिग ब्रेकिंग

ह्यूमन ट्रैफिकिंगः बेंगलुरु से रेस्क्यू कर पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को रांची लाया

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड प्रदेश के बच्चे- बच्चियां ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार नहीं हों। जो किन्ही भी वजहों से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार हो चुके हैं, उनकी पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द रेस्क्यू कराया जाए।

इतना ही नहीं, जो भी बच्चे- बच्चियां और युवक -युवतियां दूसरे राज्यों और बड़े शहरों से रेस्क्यू करा कर वापस लाए जाएं, उनके पुनर्वास और रोजगार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा अधिकारियों को दिए गए इस निर्देश के सकारात्मक नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग की टीम आज  बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को रांची लेकर पहुंची।

बच्चियों की सकुशल रेस्क्यू कराने में राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष-श्रम विभाग की टीम का अहम योगदान रहा।

प्रेमाश्रय, रांची में रखी गई है सभी बच्चियाः साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली इन सभी बच्चियों को फिलहाल प्रेमाश्रय बालिका गृह, रांची में रखा गया है।

मनरेगा आयुक्त – सह- निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, राजेश्वरी बी ने यहां इन बच्चियों से मुलाकात कर उनसे पूरी जानकारी ली।

अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रांची इन सभी बच्चियों को कल इनके साहिबगंज और पाकुड़ जिले में स्थित उनके घर ले जाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

क्या है पूरा मामलाः ज्ञात हो कि पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र से 25 व्यक्ति इस वर्ष 7 जनवरी को बेंगलुरु गए थे। इनमें एक बालक समेत 11 नाबालिग बच्चियां भी शामिल थीं। इनमे सात पाकुड़ और चार साहिबगंज जिले की रहने वाली थी। इनके नाबालिग होने की बात सामने आने पर बेंगलुरु पुलिस ने सभी को सीडब्ल्यूसी, बेंगलुरु के सुपुर्द कर दिया।

सीडब्ल्यूसी की जांच में पता चला कि ये सभी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुईं हैं। ऐसे में सीडब्ल्यूसी, बेंगलुरु ने इन सभी बच्चियों को वापस उनके घर भेजने के लिए डीसीपीओ और बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया।

इसके उपरांत उन्होंने रांची के जिला बाल संरक्षण अधिकारी से संपर्क साध पूरी जानकारी दी। इसके बाद राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग के द्वारा इन सभी बच्चियों को वापस लाने की सारी प्रक्रिया पूरी की गई।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!