देशबिग ब्रेकिंग

ADJ उत्तम आनंद मौत मामले में CBI की चार्जशीट पर HC हुआ नाराज

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। धनबाद के जज उत्तम आनंद मौत मामले में शुक्रवार झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने सीबीआई के द्वारा पेश की गई प्रगति रिपोर्ट पर कहा कि सीबीआई ने एक बार फिर से खंडपीठ को नाराज किया है।

हाईकोर्ट ने बिना हत्या के कारण और उद्देश्य का पता किए आरोप पत्र दाखिल करने को भी दुखद बताया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि जब इस मामले की मॉनिटरिंग हाईकोर्ट कर ही रहा है तो चार्जशीट विशेष अदालत में फाइल करने के पूर्व इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। क्यों यह छिपाया गया। सीबीआई से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

हाईकोर्ट ने आगे कहा कि यह त्रुटिपूर्ण चार्जशीट है। इस मामले की हाईकोर्ट निगरानी कर रहा है। निगरानी का मतलब सिर्फ खानापूर्ति नहीं होता।

हाईकोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को नोटिश जारी करते हुए 29 अक्तूबर को अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

9 नवंबर को पद्मश्री से विभूषित होंगी छुटनी महतो, जानें कौन हैं झारखंड की यह शान

मुखिया प्रत्याशी की विषाक्त मछली-भात भोज खाने से 150 लोग बीमार

स्कूल संचालक बना दरींदा, फुफेरा भाई को अपहरण कर पहले जिंदा जलाया, फिर शव के टुकड़े कर नदी में फेंका

कांग्रेस नेता-मंत्री द्वारा राजद को छोटा बिहारी पार्टी बताने पर गरमाया राजद

बिहार में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button