Home देश बोले वित्त मंत्री- प्रदेश में अब नहीं होगा पूर्ण लॉकडाउन, क्योंकि…

बोले वित्त मंत्री- प्रदेश में अब नहीं होगा पूर्ण लॉकडाउन, क्योंकि…

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड में बढ़ते कथित कोरोना संक्रमण के बीच यह खबर वायरल है कि रक्षा बंधन के बाद सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है और अधिकारी इस पर गहन मंथन भी कर रहे हैं, लेकिन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है।

श्री उरांव ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन से जिंदगी तो बच जाएगी, लेकिन जीविका खत्म हो जाएगी। हमलोग चाहते हैं कि जिंदगी और जीविका दोनों चले। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर और बिहार की वजह से झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है। इसे लेकर सरकार ने कई सख्ती बरती है। उम्मीद है कि इसके बाद संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version