देशबिग ब्रेकिंग

झारखंड में इन 9 लोगों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, सरकार ने दी अनुमति

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड में 9 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। इसमें नक्सली प्रशांत बोस सहित नौ लोगों के नाम है। पुलिस विभाग ने सरकार से इस संबंध में अनुमति मांगी थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

इन लोगों पर चलेगा मुकदमा…

1.प्रशांत बोस

2.महाराज प्रमाणिक उर्फ राज

3.राम मांझी उर्फ अनल उर्फ रमेश

4.अमित मुंडा उर्फ चुका मुंडा

5.जीवन कंडुलना

6.प्रभात मुंडा

7.विमल लोहरा

8.नेल्सन कंडीर

9.सुलेमान कंडीर

इनमें से सभी नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। नक्सलियों के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि संबंधित नक्सली देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए थाना क्षेत्र के एक नक्सल प्रभावित इलाके में जुटे हैं। केस दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया, तब पुलिस ने आरोप को सही पाया।

बता दें कि प्रशांत बोस की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जाती है। उन पर एक करोड़ रुपए का ईनाम था। नक्सली प्रशांत बोस, उर्फ किशन दा, उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा को पत्नी के साथ गिरफ्तार किया था। प्रशांत बोस अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने चांडिल के एक अस्पताल में आया था।

खबरों के मुताबिक, चांडिल से इलाज कराकर वह एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग रहा था। पुलिस को खुफिया सूत्रों से इसकी जानकारी मिली और उसे दबोच लिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker