अन्य
    Friday, February 21, 2025
    30 C
    Patna
    अन्य

      छपरा में जहरीली शराब के तांडव के बीच अब सीवान में चौकीदार समेत 5 लोगों की मौत

      सीवान (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छपरा में जहरीली शराब से जारी मौतों के बीच समीपवर्ती सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र में मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमें थाना के चौकीदार समेत 5 लोगों की एक-एक कर मौत हो गई है।

      मृतकों की पहचान महेश राय, अमीर मांझी, शंभू यादव, राजेंद्र पंडित और चौकीदार अवध मांझी के रूप में हुई है। इनमें से तीन की मौत इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के बाद हुई है।

      खबरों के अनुसार सारे मृतक सीवान के भगवानपुर में ब्रह्मस्थान के आसपास रहते थे और एक ही समय एक जगह पर शराब पी थी और फिर बहुत कम अंतराल के दौरान एक-एक कर इनकी मौत हो गई।

      इन मौतों से अचानक यहां कोहराम मच गया है। ध्रुव यादव के पुत्र महेश राय, फुलेना मांझी के पुत्र अमीर मांझी, नारसी मांझी के पुत्र अवध मांझी के घरों में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

      सीवान सदर अस्पताल में शंभू यादव की मौत के बाद उनके साथ आए ग्रामीणों ने कहा कि खुलेआम शराब मिल रही है। सारण में इतनी बड़ी घटना के बाद इन लोगों को जहरीली शराब मिली। पहले आंखों की रोशनी गई, फिर पेट दर्द के बाद मौत हो गई। कोई इलाज नहीं मिल सका।

      उधर, शुक्रवार को बेगूसराय के तेघड़ा में भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें शराब पीने के बाद जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात कही। उसके साथ शराब पीने वाला दूसरा युवक अभी भी निजी नर्सिंग होम में मौत से जूझ रहा है।

      तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड 24 के इस शराब कांड में मरने वाले की पहचान चंद्र कुमार पोद्दार के पुत्र घनश्याम पोद्दार के रूप में की गई है। विपिन पोद्दार का पुत्र संदीप पोद्दार इलाजरत है।

      बिहार में ₹24,454 का कर्ज की बोझ तले दबा जन्म ले रहा है हर बच्चा !

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों...

      सीएम नीतीश की नालंदा प्रगति यात्रा के दौरान सामने आई शर्मनाक तस्वीर

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

      प्रगति यात्रा में बढ़ता असंतोष: सीएम नीतीश का विरोध, पटना तक गूंजे नारों की आवाज

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

      बिहार में बदलाव की लहर! तेजस्वी यादव का बड़ा हमला- सरकार 20 साल पुरानी खटारा गाड़ी

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजनीति में गर्मी...

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      Topics

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      Related Articles