23.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023
अन्य

    समूचे प्रदेश में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन

    30 अप्रैल, राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। समूचे झारखंड प्रदेश में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इसकी अनुशंसा आपदा प्रबंधन ने की है।

    सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की अनुशंसा  आपदा प्रबंधन ने की है, सीएम जल्‍द ही सरकार के बड़े फैसले का एलान करेंगे। सीएम के अधिकारिक निर्देश का इंतजार है।

    दूसरे राज्‍यों ट्रेन से झारखंड पहुंचने वाले लोगों को उनके गांव तक ले जाने के लिए सरकार के स्‍तर पर व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।

    जानकारी के अनुसार राज्य में इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट आवागमन को प्रभावित नहीं किया जाएगा। एक जिले से दूसरे जिलों के लिए वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। झारखंड से पड़ोसी राज्यों तक भी बसें फिलहाल चलती रहेंगी।

    धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ कम करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित कर दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 के तहत सरकार निषेधाज्ञा लगाएगी।

    खबर है कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बीते दिन सीएम हेमंत सोरेन से फोन पर बात की थी और झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बेकाबू हो रहे हालात को संभालने के लिए राज्‍य में कम से कम एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन की मांग की थी।

    सीएम की सर्वदलीय बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा, राजद ने झारखंड में लॉकडाउन लागू करने की वकालत की थी। कांग्रेस ने भी कोरोना पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने की मांग की थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!