23.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023
अन्य

    लॉकडाउन नहीं, 22 से 29 अप्रैल तक 144 लागू वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह, जानें क्‍या खुला-क्‍या बंद

    समूचे झारखंड प्रदेश में 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। जोकि सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान सरकार ने एक गाइडलाइन भी जारी किया है…

    20 अप्रैल, राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। समूचे  झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने आज मंगलवार को इसका एलान करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है।

    यह सप्ताह गुरुवार सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान सरकार ने कुछ छूटों का भी एलान किया है। बताया गया है कि राज्‍य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक हफ्ते तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।

    22 अप्रैल सुबह छह बजे से से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है।

    सीएम हेमंत सोरेन द्वारा घोषित 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्‍ताह (संपूर्ण लॉकडाउन) की परिस्थिति मुख्यतः निम्न प्रकार की होगी….

    • ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं चलती रहेंगी।
    • सभी प्रकार के निर्माण कार्य चलते रहेंगे।
    • किराना दुकान खुली रहेंगी और आवश्यक सेवाएं भी बहाल रहेंगी।
    • होटल में बैठकर खाने की अनुमति नहीं लेकिन होटल से घरों तक होम डिलीवरी होगी।
    • पूरे राज्य में 144 लागू। एक साथ पांच से अधिक आदमी दिखे तो कार्रवाई।
    • पशु चारा के आवागमन पर भी रोक नहीं।
    • पुलिस रोकेगी तो सड़क पर निकलने का कारण बताना होगा।
    • सब्जी खरीदना हो या सामान पहुंचाना हो, कारण बताइए और परिचय दिखाइए तभी आगे बड़ी है।
    • दवा खरीदने निकले हैं तो डॉक्टर का पर्चा दिखाइए।
    • सब्जी बाजार और गल्ले की दुकानों पर अधिक भीड़ नहीं लगने पाए।
    • फल फूल सब्जियां बिकती रहेंगी।
    • उद्योग और इससे संबंधित सहयोगी इकाइयों पर फिलहाल रोक नहीं।
    • औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य रूप से चलेगा।
    • शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन का प्रबंध उद्योग घराने करेंगे।
    • एक बार फिर गिफ्ट और कपड़ा की दुकानें, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!