देशबिग ब्रेकिंगराजनीति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर इडी और झामुमो आमने-सामने

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आगामी 20 जनवरी को एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सरकारी आवास पर इडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे। वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची में आदिवासी संगठन 19 जनवरी को राजभवन के समक्ष धरना देंगे।

ED and JMM face to face tomorrow regarding questioning of Chief Minister Hemant Sorenबता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एक ओर झामुमो की ओर से कल साहिबगंज बंद किया गया।

वहीं झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने उसे इडी के पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ राज्य की जनता में भारी आक्रोश बताया और कहा कि यही आक्रोश अब विरोध प्रदर्शन के रूप में निकल रहा है। हर जिले में लोग आक्रोशित हैं।

उधर, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि इडी की कार्रवाई के खिलाफ आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश है। आदिवासी मुख्यमंत्री जो जनता के लिए शांति से काम कर रहा है, उसे अस्थिर करने के लिए साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम लगातार सभी संगठनों के साथ बैठक कर रहे हैं। 19 जनवरी को राजभवन के समक्ष एक दर्जन से अधिक आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग धरना-प्रदर्शन करेंगे।

श्री तिर्की ने बताया कि इस प्रदर्शन में केंद्रीय सरना समिति के अलावा अखिल भारतीय आदिवासी परिषद, 22 पड़हा क्षेत्रीय समिति, राजी पड़हा प्रार्थना सभा, आदिवासी सेना, हटिया विस्थापित मोर्चा समेत कई स्थानीय संगठन धरना में शामिल होंगे।

अजय तिर्की ने बताया कि राजभवन के समक्ष इडी के एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा। रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, लातेहार से बड़ी संख्या में आदिवासी जुटेंगे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=OXwj_yNghwY[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=LSfq9pLTQ-s[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=v5cQrfK78IU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZhzvZ0RjJes[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=w50xcy-qzEA[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-lovlAosD58[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=22yeKBy9e44[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=m-OjDKh1C-E[/embedyt]

केके पाठक की बढ़ती छुट्टी बना नीतीश सरकार का नया सरदर्द

खरसावां का भव्य मां आकर्षणी मंदिर दर्शन, जहाँ होती है पत्थर के टुकड़ों की पूजा

जानें आखिर कौन हैं गुगल सर्च में अचानक टॉप ट्रेंड हुई कल्पना सोरेन

झारखंड की राजनीति में भूचाल, अब यहाँ बनेगी ‘राबड़ी सरकार’ !

झामुमो विधायक का इस्तीफा, हेमंत की जगह कल्पना को सीएम बनाने की चर्चा

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button