Homeआधी आबादीनानी संग सो रही प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

नानी संग सो रही प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

रांची, 07 अक्टूबर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड प्रदेश के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में गुरुवार रात एक बार फिर एक प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उसे गंभीर अवस्था में रिम्स लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। वह 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी। यह जानकारी रिम्स के पीआरओ राजीव रंजन ने दी।

Dumka Promika sleeping with her grandmother was burnt alive by pouring petrol death 1उल्लेखनीय है कि आरोपित राजेश कुमार राउत ने शादी से इनकार करने पर नानी के साथ सो रही मारुति कुमारी (19) पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

युवती को गंभीर हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया। मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में मारुति का बयान दर्ज किया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया था।

मारुति भालकी गांव में मामा के घर में रहकर ग्रेजुएशन की तैयारी कर रही थी। आरोपित पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है।Dumka Promika sleeping with her grandmother was burnt alive by pouring petrol death 2

युवती के मौसेरे भाई मुकेश ने उससे उसकी जान पहचान कराई थी। राजेश से उसकी 2021 में मुलाकात हुई थी।

इससे पहले 23 अगस्त को दुमका के जरुवाडीह की अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में दो आरोपितों शाहरुख और नईम उर्फ छोटू को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें