अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      क्या शराबबंदी के जबरिया हिमायती बिहार के सीएम नीतीश कुमार गाँजा पीते हैं !

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार में शराबबंदी के उड़ते माखौल के बीच राजद विधायक राजवंशी महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

      बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से राजद विधायक राजवंशी महतो ने कहा है, ‘पहले हम ठीक होंगे, तब हम किसी को कहेंगे शराब छोड़ दो….मुख्यमंत्री जी खुलेआम गांजा पीते हैं, गांजा पीकर वे चिल्लाते हैं… यह बात सबको पता है, लेकिन उन्हें कोई रोकनेवाला नहीं है, जबकि प्रदेश में गांजा सेवन भी प्रतिबंधित है।’

      श्री महतो का बयान ऐसे समय में आया है, जब नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कानून को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शपथ ग्रहण अभियान शुरू किया है।

      श्री महतो ने बिना लाग लपेट के कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मारिजुआना (गांजा) का सेवन करते हैं। राज्य में मारिजुआना की बिक्री और खपत पर भी प्रतिबंध है। वह मारिजुआना की लत को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?

      महतो ने कहा, बिहार में शराबबंदी सिर्फ दिखावा है। यह राज्य के हर गांव और शहर में उपलब्ध है। नीतीश कुमार बिहार के लोगों को सिर्फ धोखा दे रहे हैं।

      महतो ने कहा, अगर बिहार में शराब पर प्रतिबंध है, तो नीतीश कुमार दूसरों को शपथ लेने के लिए क्यों मजबूर कर रहे हैं? वह इसे खुद पर लागू क्यों नहीं कर रहे हैं?

      महतो ने कहा, बिहार में माफिया गरीबों के माध्यम से काम कर रहे हैं और राज्य पुलिस केवल गरीबों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वास्तविक माफिया के खिलाफ नहीं है।

      बहरहाल, श्री महतो के इस बड़े आरोप पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उनकी जदयू पार्टी की ओर से अब तक कोई सीधा बयान नहीं आया है कि गाँजा का सेवन करते हैं या कि नहीं? कानूनन गाँजा सेवन भी प्रतिबंधित है।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!