भाजपा राज में खतरे में है देश का संविधान : ललन सिंह

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जदयू के व्यवसायिक, उद्योग एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन” से भाजपा में घबराहट है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि नीतीश कुमार ने ही देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से भरा हुआ है। मोदी सरकार ने आम जनता को सिर्फ ठगने का काम किया।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने काला धन लाने की बात कही थी। उनके शासन में विजय माल्या नीरव मोदी, मेहुल जोशी हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए। भाजपा के शासन में सरकारी विभागों में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लग गया। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को सतर्क और सजग रहने की अपील की।
- नालंदाः दलालों का अड्डा बना पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल
- अंचलाधिकारी आवास पर ले रहा था 40 हजार रुपए की घूस, निगरानी दल ने मौके पर दबोचा
- कुएं में गिरे बैल को बचाने के चक्कर में 6 लोगों की मौत, 3 लोग जख्मी
- बिहार शरीफ आयकर दफ्तर में सीबीआई की रेड, आइटीओ ऑफिसर को दबोचकर पटना ले गई









