अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      जमीन विवाद सुलझाने आई पुलिस-प्रशासन टीम पर हमला, सीओ-थानेदार जख्मी

      ग्रमीणों ने खदेड़ खदेड़ कर पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। तीर- बिजल, लाठी- खंती आदि का भी इस्तेमाल उन्होंने हमले में किया। ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने से थानाध्यक्ष एक गड्ढे में गिर गए।इसके बाद ग्रामीणों ने उनपर जमकर रोड़े- पत्थर बरसा दिए। इस हमले में थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि अंचलाधिकारी ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई

      बांका (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। जमीन विवाद सुलझाने गए अंचलाधिकारी एवं पुलिस दस्ते को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी और पुलिस दस्ते पर हमला कर दिया।

      Circle officer police team attacked to resolve land dispute many policemen including police station injured police vehicle also damaged 2इस हमले में ग्रामीणों ने रोड़े- पत्थर और लाठी- खंती के साथ- साथ तीर बिजल का भी जमकर इस्तेमाल किया। हमले के दौरान बचने के लिए अधिकारी और पुलिसकर्मी इधर-उधर छिपने लगे और किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हमले में थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि कई पुलिसकर्मियों के भी चोटिल होने की खबर है।

      बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के गदाल गांव में करीब 7 एकड़ भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट का निर्णय एक पक्ष के अगुआ महेंद्र यादव के पक्ष में आया है।

      इसी मामले में जारी विवाद को सुलझाने अमरपुर की सीओ स्वाति कृष्णा एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय पुलिस दस्ते के साथ रविवार की दोपहर गदाल गांव पहुंचे।

      गांव में उक्त जमीन को लेकर अदालती आदेश के बावजूद अपने अपने हक के लिए दोनों पक्ष अड़ गए। इसी बीच दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। पुलिस और पदाधिकारी के बीच बचाव करने पर एक पक्ष के लोग उनके खिलाफ हमलावर हो गए।

      उन्होंने खदेड़ खदेड़ कर पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। तीर- बिजल, लाठी- खंती आदि का भी इस्तेमाल उन्होंने हमले में किया। ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने से थानाध्यक्ष एक गड्ढे में गिर गए।

      Circle officer police team attacked to resolve land dispute many policemen including police station injured police vehicle also damaged 1इसके बाद ग्रामीणों ने उनपर जमकर रोड़े- पत्थर बरसा दिए। इस हमले में थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि अंचलाधिकारी ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई।

      ग्रामीणों का आक्रोश इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बाद में पुलिस की गाड़ी को पास की नहर में धकेल कर गिरा दिया।

      खबरों के अनुसार कुछ हमलावरों ने पुलिस वाहन पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की भी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों में से ही कुछ जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप से वे ऐसा नहीं कर पाए।

      इससे पहले ग्रामीणों के बीच हुई आपसी झड़प में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से 4 को अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया है। जबकि 3 को बांका सदर अस्पताल भेजा गया है।

      खबरों के अनुसार इसी जमीन विवाद को लेकर 3 वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इस बीच घटना की खबर जिला मुख्यालय में वरीय पदाधिकारियों को मिलने के बाद वे भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।  इनपुटः बांका लाइव ब्यूरो

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!