देशबिग ब्रेकिंगबिहार

बिहारः आईपीएस आदित्य कुमार और पूर्णिया एसपी दयाशंकर सस्पेंड

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के दो आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है। निलंबित आईपीएस अधिकारियों में आदित्य कुमार और पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के नाम शामिल हैं।

आदित्य कुमार पर बिहार के डीजीपी को फोन कॉल से दबाव डालने के मामले में साजिश रचने का आरोप है। आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है।

पूर्णिया के एसपी दयाशंकर पर आय से अधिक मामले में एसयूवी की रेड हुई थी। इस दौरान नकदी समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली थी।

इस मामले में अब एसपी दयाशंकर के ऊपर गाज गिरी है और सरकार ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है।

आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को बचाने के लिए पटना हाई कोर्ट के फर्जी मुख्य न्यायाधीश बनकर बिहार के डीजीपी को कॉल कर दबाव बनाने के मामले में ईओयू ने आदित्य के दोस्त अभिषेक अग्रवाल समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में एडीजी पुलिस मुख्यालय जेएस गंगवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी।

एडीजी ने कहा था कि इस मामले में आपीएस आदित्य कुमार नामजद आरोपित हैं। उन्होंने मामले की साजिश रची है। मामले की ईओयू जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक चार आरोपित गिरफ्तार किये गये हैं। इनके पास से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किये गये हैं।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!