देश

बिहारः औरंगाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग जख्मी, 10 लोगों की हालत गंभीर

औरंगाबाद / पटना (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। बिहार में औरंगाबाद शहर के नगर थाना इलाके के शाहगंज मोहल्ले में शनिवार तड़के एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में सात पुलिसकर्मी सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह धमाका अनिल गोस्वामी के घर पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक अनिल के घर खरना की तैयारी हो रही थी। इस दौरान रसोई सिलेंडर से गैस लीक कर गई और आग फैल गई। इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ी।

इस हादसे में 25 से 30 लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का उपचार किया गया।

इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने मरीज को आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। सदर अस्पताल से 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।

नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ। छानबीन की जा रही है।

गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि सिलेंडर में गैस लीकेज से आग लगी है। हादसे में सात पुलिसकर्मी भी घायल हैं।

घायलों में प्रभात कुमार, आर एन गोस्वामी, अनिल कुमार, राज किशोर, मो नाजिर, मो मेराज, मो बिट्टू, अशगर ,शाहनवाज, सोनू, मोनू, महेंद्र साव, आदित्य राय, सुधांशु कुमार, छोटू आलम, अरबाज, शाबिर, पंकज वर्मा, अभय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, आदित्य कुमार, अखिलेश कुमार, मो मोज्ज्म, छोटू आलम, प्रीति कुमारी, जगलाल प्रसाद आदि हैं।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button