देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

जानें नालंदा में क्यों हुई भाजपा नेता के भाई की सिर में गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से आ रही है, जहां भागन बिगहा ओपी थाना क्षेत्र के मोरा तालाब रेलवे लाइन के पास अपराधियों ने होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दिया है।

मृतक की पहचान भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बीजेपी के वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक के भाई सुनील सिंह उर्फ गब्बर सिंह के रूप में की गई है।

दरअसल गब्बर सिंह रोजाना की तरह अपने काम को खत्म कर अपना ही होटल में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात 1:30 बजे तीन से चार की संख्या में अज्ञात अपराधी होटल के अंदर घुसकर गब्बर सिंह के सिर में गोली मार दी।

गोलियों की आवाज को सुनकर होटल के अंदर अंदर सो रहे अन्य कर्मी के द्वारा जख्मी हालत में होटल व्यवसायी को बिहार शरीफ सद अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक होटल व्यवसायी के भाई मदन प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व में होटल को लेकर बगल से ही विवाद चल रहा था। इस विवाद में होटल व्यवसायी गब्बर सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है।

फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पाताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1IiF5YiOQOE[/embedyt]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!