Home देश भारत जोड़ो यात्राः आज राहुल गाँधी के दिखे गजब अंदाज, खूब दौड़े-खूब...

भारत जोड़ो यात्राः आज राहुल गाँधी के दिखे गजब अंदाज, खूब दौड़े-खूब नाचे

नई दिल्ली (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। आज तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। रविवार सुबह जडचेरला में स्कूली बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे थे। बात करते-करते राहुल ने दौड़ना शुरू कर दिया। साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ दौड़ लगाई, लेकिन राहुल की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिक्योरिटी और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पीछे छूट गए। राहुल से मिलने पहुंचे बच्चे भी उनकी स्पीड की बराबरी नहीं कर पाए।

Bharat Jodo Yatra Today Rahul Gandhis amazing style was seen ran a lot and danced a lotइसके बाद राहुल गोलापल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं के साथ बथुकम्मा डांस किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने उनका साथ दिया। बथुकम्मा फेस्टिवल तेलंगाना की महिलाओं का स्थानीय त्योहार है। तेलुगु में बतुकम्मा का मतलब होता है, देवी मां जिन्दा है। इसे महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का 5वां दिन है। आज इसके 22 किमी का सफर पूरा करने की उम्मीद है। यात्रा के विराम पर शाम को राहुल सोलीपुर जंक्शन शादनगर में एक मीटिंग भी करेंगे। इसके पहले शनिवार को यात्रा ने 20 किमी का सफर पूरा किया था और जडचेरला में हाल्ट लिया था।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किमी कवर करेगी। इसके बाद वह 7 नवंबर को महाराष्ट्र में एंट्री करेगी। इससे पहले 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक भी लिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना में आने से पहले यात्रा केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वॉक पूरी कर चुकी है। तेलंगाना में 10 समितियां बनाई गई हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में तमिल-तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री पूनम कौर और राहुल गांधी की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करके कर्नाटक भाजपा नेत्री प्रीति गांधी ने लिखा, “अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए !”

राहुल पर उनकी इस गलत तरीके से की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको काफी लताड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उन पर हमलावर रही। पूनम कौर ने भी उन्हें करारा जवाब दिया।

पूनम ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था। प्रीति गांधी की पोस्ट को री-ट्वीट करके पूनम कौर ने लिखा- यह वास्तव में आप अपमान कर रही हैं। याद रखें, प्रधानमंत्री नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई थी और गिरने वाली थी, तभी सर ने इस तरह मेरा हाथ पकड़ लिया। उन्होंने राहुल गांधी के लिए लिखा, थैंक यू सर।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब कर्नाटक में थी, तब कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए थे। वे राहुल गांधी के ठीक बगल में चल रहे थे। फिर अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और भागना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया था। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 हजार किमी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। मप्र की 2 महिला समेत 7 नेता उनके साथ हैं। इन नेताओं ने अपने अनुभव बताते हुए कहा, पैरों में छाले पड़ गए, नाखून उखड़ गए, लेकिन हम रुके नहीं। जैसे गांधी जी ने दांडी यात्रा कर देश को आजादी दिलाई थी, उसी प्रकार यह यात्रा भारत में फैली नफरत को खत्म कर प्यार का वातावरण बनाएगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version