देश

एनसीबी एसआईटी की जांच रिपोर्ट में आर्यन खान को ड्रग मामले में फंसाने का खुलासा

मुंबई (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी रिपोर्ट में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को झूठे मामले में फंसाने के प्रयास का खुलासा किया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में 8 एनसीबी अधिकारी दोषी पाए गए हैं और उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एनसीबी की एसआईटी ने इस जांच की रिपोर्ट दिल्ली एनसीबी की एसआईटी को सौंप दिया है।

Cruise Drug Rave Party Case Aryan Khans bail rejected 3 times what will happen next 2इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्डिलिया क्रूज ड्रग मामले के साथ दो अन्य मामलों की जांच मुंबई एनसीबी टीम ने ठीक से नहीं किया था।

जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जो अधिकारी उस समय काम कर रहे थे वो अब भी काम कर रहे हैं, उनके काम में कई कमियां जांच के दौरान सामने आई हैं।

जांच टीम को इस मामले में 8 अफसरों की भूमिका संदेहास्पद मिली है। जिसकी विभागीय जांच शुरू हो गई है। इन अधिकारियों की संदेहास्पद भूमिका दो और मामलों में सामने आई है। इनके साथ कुछ लोग बाहर के हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत मांगी गई है।

दरअसल इस साल मई में आर्यन खान सहित पांच लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने का खुलासा एनसीबी एसआईटी कर चुकी है। आर्यन उन 20 लोगों में शामिल थे, जिन्हें पिछले साल 2 अक्टूबर में मुंबई से गोवा जा रहे कार्डिलिया क्रूज शिप से गिरफ्तार किया गया था। इनमें से कुछ लोगों के पास ड्रग्स भी मिली थी।

इसके बाद पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई एनसीबी की जांच पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद दिल्ली एनसीबी ने डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में एनसीबी एसआईटी का गठन किया था और नवंबर 2021 में मुंबई एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को जांच से हटा दिया गया था।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!