Home देश 19 लोगों की मौत के आरोपी 8 अफसर समेत 21 पुलिसकर्मी बर्खास्त

19 लोगों की मौत के आरोपी 8 अफसर समेत 21 पुलिसकर्मी बर्खास्त

0

 “जहरीली शराब से मौत के मामले में बिहार पुलिस ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उस घटना में दोषी पाए गए 21 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। गोपालगंज जिले के टाउन थाना क्षेत्रान्तर्गत खजुरबानी में वर्ष 2016 में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की जान चली गई थी

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क)। जहरीली  शराब से मौत के मामले में बिहार पुलिस ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। चार साल पहले हुई इस घटना में दोषी पाए गए 21 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

गोपालगंज के टाउन थाना क्षेत्र के खजुरबानी में वर्ष 2016 में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की जान चली गई थी। जांच के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को सेवा से बार्खास्त करने पर अपनी मुहर लगा दी है।

पूरे थाना को सस्पेंड किया गया था:

BIHAR DGP16 अगस्त 2016 को खजुरबानी में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हुई थी। बिहार में शराबबंदी के बाद यह जहरीली शराब से हुई मौत का पहला मामला था। सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया था।

घटना के तुरंत बाद ही टाउन थाना के सभी पुलिस अफसरों और जवानों पर कार्रवाई की गई थी। उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर गई। एसपी, डीआईजी और आईजी के बाद इस मामले की फाइल डीजीपी के पास पहुंची।

मामले की गंभीरता और पुलिसकर्मियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही को देखते हुए डीजीपी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी उस वक्त टाउन थाना में तैनात थे।

सारण रेंज डीआईजी विजय कुमार वर्मा के अनुसार वर्ष 2016 में गोपालगंज के खजुरबानी में जहरीली शराब पीने की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को पुलिस मुख्यालय ने काफी गंभीरता से लिया था। इसकी जांच भी चल रही थी। जांच के क्रम में 21 पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाए गए।

यही कारण है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी और जवान हैं जो फिलहाल दूसरे जिले में पदस्थापित हैं। इनमें 3 दारोगा, 5 जमादार और 13 सिपाही शामिल हैं। ये विभन्न जिलों में तैनात हैं। बिहार के सभी जिले के एसपी को इसकी सूचना दे दी गई है।

बता दें कि खजुरबानी में 15 व 16 अगस्त 2016 को जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने तक 16 लोगों की मौत हुई थी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इनमें कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

इसके बाद नगर थाने की पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर खजुरबानी भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। इसके बाद नगर थाने में शराब पीने से हुई मौत मामले में 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में सीवान के भी कई लोगों का नाम आया था।

इस आठ पुलिस अफसरों व 13 जवानों पर गिरी गाजः 

सब इंस्पेक्टर दिलकश कुमार सिंह सारण, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार मोतिहारी, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह सीवान, सब इंस्पेक्टर चंद्रिका राम सीवान ,एएसआई मिथिलेश्वर सीवान, विनोद कुमार पांडेय सीवान, गुलाम मोहम्मद सारण, राज भरत प्रसाद सिंह मुजफ्फरपुर, नवल कुमार सिंह सीवान, पीटीसी सिपाही 416 पुष्पेंद्र ओझा गोपालगंज, पीटीसी 18 दिनेश्वर यादव गोपालगंज, पीटीसी सिपाही 620 मोहन प्रसाद सिंह बांका, सिपाही 147 धीरज कुमार राय गोपालगंज, सिपाही 480 शैलेंद्र कुमार अरवल, सिपाही 267 मनोज कुमार जहानाबाद, सिपाही 508 अनंजय कुमार सिंह बक्सर, सिपाही 70 नितेश कुमार सिंह पटना, सिपाही 383 विश्वजीत कुमार सारण, मुरली यादव गोपालगंज, सिपाही 579 मनीष कुमार सारण, राकेश कुमार सिंह सारण, सिपाही राहुल कुमार, गोपालगंज।

error: Content is protected !!
Exit mobile version