23.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023
अन्य

    200 छक्के मरने वाले विश्व के पहले कप्तान बने धोनी

    भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक के बाद एक नए रिकॉर्ड जुड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को एशिया कप में मीरपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

    धोनी ने इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में 200 छक्के पूरे किए। उनका यह रिकॉर्ड अब शायद ही टूट पाएगा, क्योंकि वे इस मामले में दूसरे कप्तानों से कोसों आगे हैं।

    इस सूची में धोनी के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके रिकी पोंटिंग 171 छक्कों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम 170 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। ये दोनों दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

    वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 134 छक्कों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है लेकिन वे इस समय वेस्टइंडीज की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस सूची में 132 छक्कों के साथ 5वें स्थान पर है और वे भी संन्यास ले चुके हैं।

    अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में भी धोनी ने कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। वनडे में कप्तान के रूप में धोनी ने 121 छक्के लगाए हैं। धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारत के कप्तान के रूप में 51 छक्के ठोके हैं।

    भाकपा (माले) की टीम ने लोदीपुर गाँव का लिया जायजा, कहा- पुलिस की मिलीभगत से हुआ नरसंहार

    50 बिघा जमीन पर कब्जा को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में 5 की मौत, 3 गंभीर

    अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में अरबों-खरबों के 17.10 एकड़ सरकारी भूमि की लूट मामले में यह सब छुपाने का क्या है राज?

    सीएम के आँगन में लॉकडाउन की यूँ धज्जियाँ उड़ा गए चिराग और पुलिस-प्रशासन गायब !

    नालंदाः पुलिस की बड़ी लापरवाही, जज ने बंद की सुनवाई, एसपी करें कार्रवाई? जानें एक गंभीर मामला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!