Home झारखंड रिम्स रांची से उग्रवादी समेत 2 कैदी फरार, तलाश में जुटी गुमला-हजारीबाग...

रिम्स रांची से उग्रवादी समेत 2 कैदी फरार, तलाश में जुटी गुमला-हजारीबाग की पुलिस

0

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स, रांची से देर रात करीब ढाई बजे दो कैदी फरार हो गए है। दोनों कैदी के बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार होने की बात बतायी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। रिम्स परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कैदी किस ओर भागे हैं।

फरार कैदी का नाम अमित उरांव और मसरूर आलम है। अमित उरांव उग्रवादी है। गुमला जेल से इलाज के लिए रिम्स कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

वहीं मसरूर आलम को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया था और हजारीबाग जेल से इलाज के लिए रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

दोनों का इलाज यूरोलॉजी में चल रहा था। फरार होने के बाद गुमला पुलिस और हजारीबाग पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

रिम्स से फरार उग्रवादी अमित उरांव उर्फ भगत करीब तीन माह से इलाजरत था। गुमला पुलिस ने बिशनपुर थाना कांड (संख्या 34/20) में 26 दिसम्बर 2020 को जेल भेजा था।

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित गुड़गांव निवासी अमित उरांव को तबीयत खराब होने के बाद जेल के माध्यम से 19 जुलाई 2022 को गुमला हॉस्पिटल से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया था।

इलाज के दौरान आरोपी अमित उरांव एक अन्य कैदी मसरुर आलम के साथ बीते रात कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की से फरार हो गया।

घटना की जानकारी रविवार को अहले सुबह जब पुलिस महकमे को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जानकारी मिलने के बाद गुमला और हजारीबाग पुलिस भी आऱोपी की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version