23.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023
अन्य

    बेगूसराय में भी जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, एक गंभीर

    31 मार्च,पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना अन्तर्गत के गोरियारी गांव में भी जहरीली शराब पीने से दो व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मृतकों की पहचान गोरीयारी निवासी राजकुमार सहनी और सकलदेव चौधरी के रूप में की गई है। वहीं गंभीर व्यक्ति का नाम बिरजू सहनी है।

    बताया जाता है कि तीनों ने रात में एक साथ शराब पी थी, जिसके बाद तीनों की हालत खराब होने लगी। देखते ही देखते राजकुमार सहनी और सकलदेव चौधरी की मौत हो गई।

    वहीं बिरजू साहनी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।इस घटना से सकते में आई पुलिस ने मृतकों के शव को भी जलाने से रोक दिया है।

    मृतक के भाई ने बताया कि होली के दिन पांच लोगों ने मिलकर शराब पी थी। दो दिनों के बाद मंगलवार से तबीयत खराब होने लगी। फिर इलाज कराने के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गयी।

    इस घटना के बाद वारदात के मौके पर बखरी एसडीओ भी जांच पड़ताल करने पहुंचे। उन्होंने शराब पीने से मौत के मामले की पुष्टि नहीं की है।

    एसडीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। इधर स्थानीय लोग शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर शराब माफियाओं के संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!