अन्य
    Saturday, May 18, 2024
    अन्य

      भूमि विवाद में हुई 2 सगे भाईयों की गला रेत कर हत्या, 2 नाबालिग गया जेल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके में दो सगे भाईयों की गला रेत कर निर्मम हत्या भूमि विवाद के कारण की गई थी। यह खुलासा पुलिस ने किया है। जबकि मृतक द्वय के पिता ने ऑटो धोने के विवाद में 14 लोगों को आरोपित कर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

      परिजनों के दावे के विपरित पुलिस खुलासा की जानकारी देते हुए एसपी हरि प्रसाथ एस ने मीडिया को बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की पड़ताल के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीक के सहारे टीम घटना की जांच में जुट गई। जांच में नामजद के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला।

      एसपी ने बताया कि पुलिस पड़ताल के दौरान हत्याकांड से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि हाथ-पैर बांधकर कुल छः  लोगों ने सगे भाइयों की गर्दन रेत हत्या की।

      एसपी की मानें तो हत्यारों ने पहले बड़े भाई को बुलाया। इसके बाद बड़े भाई के मोबाइल से छोटे को। ऑटो राजगीर ले जाने का झांसा दे, दोनों को बुलाया गया था। दोनों के आने के बाद बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध गर्दन रेत हत्या कर दी।

      हालांकि, इस जघन्य वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार व मृतकों के मोबाइल बरामद नहीं हो सके हैं। अन्य फरार चार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

      उल्लेखनीय है कि बिंद थाना के कुशहर गांव के समीप 31 जनवरी की सुबह दो युवकों का अज्ञात शव मिला था। दोनों की गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। मृतकों की पहचान रसलपुर गांव निवासी बिरेंद्र पासवान के पुत्र अजय और रंजीत पासवान के रूप में हुई।

      शव की पहचान होने के बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन हंगामा किया। वहीं पिता ने ऑटो धोने के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए 14 बदमाशों को आरोपित कर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!