Home आस-पड़ोस 1490 छात्रों को कोटा से लेकर आज शाम रांची पहुंचेगी स्टूडेंट एक्सप्रेस

1490 छात्रों को कोटा से लेकर आज शाम रांची पहुंचेगी स्टूडेंट एक्सप्रेस

0

दोनों ट्रेनों को मिलाकर कुल 2883 छात्र महीनों बाद अपने घर को आयेंगे। प्रवासी मजदूरों को मिलाकर झाऱखंड वापस लौटने वालों की कुल संख्या 4083 के करीब होगी

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। कोटा से चलकर रांची पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेंन शनिवार शाम 7 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेंन में कुल 1490 छात्र हैं।

इसमें रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमेडेगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, गढ़वा, पलामू, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के छात्र हैं।

kota student return jharkhandजिला प्रशासन की ओर से छात्रों को जिला और उनके घर तक पहुंचाने के इंतजाम किये जा रहे हैं। यह ट्रेन मल्कानगिरि-कटनी-बिलासपुर-झारसुगुड़ा-राऊरकेला के रास्ते रांची आ रही है।

11.30 बजे बिलासपुर और 3.50 बजे यह राऊरकेला पहुंचेगी। शाम 7 बजे इसके रांची जंक्शन पहुंचने का वक्त निर्धारित है। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 बोगियां है।

उधर, कोटा से छात्रों को लेकर दूसरी ट्रेन शनिवार शाम 9 बजे रवाना होगी, जिसमें 1393 छात्र होंगे। यह ट्रेन धनबाद स्टेशन पहुंचेगी, जिसमें धनबाद के अलावा बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले के छात्र होंगे। यह ट्रेन रविवार के सुबह धनबाद स्टेशन पहुंचेगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने अभिभावकों से पहले ही अपील की है कि वे किसी के आगवानी के लिए स्टेशन ना आयें, बल्कि बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।

उन्होंने बताया कि जिलों तक बच्चे बस ले ले जाये जायेंगे और फिर वहां से छोड़े वाहनों से उन्हें गतव्य तक भेजा जायेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version