Home देश 1.36 करोड़ के चावल घोटालाबाज नगरनौसा प्रखंड का पूर्व प्रमुख राजेश लाल...

1.36 करोड़ के चावल घोटालाबाज नगरनौसा प्रखंड का पूर्व प्रमुख राजेश लाल पुनः धराया

0

CHAWAL CRIME NAGARNAUSA 1 1

नगरनौसा, नालंदा (INR)। नगरनौसा प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं मॉडर्न राइस मिल डियावां के संचालक को सरकारी राशि के गबन के आरोप में नगरनौसा पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर नीलाम पत्र पदाधिकारी के समझ प्रस्तुत करने को लेकर बिहार शरीफ भेज दिया।

नगरनौसा प्रखंड के पूर्व प्रमुख राजेश लाल की गिरफ्तारी उसके मॉडर्न राइस मिल डियावां द्वारा चावल न देकर सरकारी राशि के गबन करने के आरोप में किया गया।

थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी व नगरनौसा प्रखंड के पूर्ब प्रमुख राजेश लाल को न्यायालय ब्रजेश कुमार नीलाम पत्र पदाधिकारी के बाद संख्या 19/14-15  के मिली गिरफ्तारी के आदेश के आलोक में गिरफ्तार किया गया है।

वारंट के अनुसार मॉडर्न राइस मिल डियावां संचालक राजेश लाल साकिन दरियापुर पोस्ट कछियावां थाना नगरनौसा चूँकि उपयुक्त नीलाम वाद में जो डिग्री (सर्टीफिकेट) इस न्यायालय से लोक मांग बसूली अधिनियम की धारा 5 के अंर्तगत नत्थी किया गया।

उन प्रकरण में  सर्टीफिकेट देनदार को आदेश दिया गया था कि उपांत लिखित राशि को सर्टीफिकेटधारी को अदा करें। चूकि उक्त रकम को देनदार ने अदा नही किया, अतः एकता द्वारा आपको आदेश दिया जाता है कि सम्पति सूची के अनुसार अथवा जिसके निशान बिधि सर्टीफिकेट  देनदार को बताए जाने पे कुर्क करें। और देनदार सर्टीफिकेट के कुल रकम खर्चा कुर्की समेत न देबे तो न्यायालय को सूचित करते हुए अगले आदेश तक कुर्क रखे।

राजेश लाल पर ये हैै आरोप

नगरनौसा प्रखंड के पूर्ब प्रमुख राजेश लाल ने मॉडर्न राइस मिल डियावां द्वारा पैक्स से धान लेकर एफसीआई को चावल न देकर सरकार का 1 करोड़ 36लाख 47 हजार 6 सौ पन्द्रह रुपया गबन करने का आरोप है।

पहले भी हो चुकी है राजेश लाल की गिरफ्तारी

नगरनौसा प्रखंड के पूर्ब प्रमुख व दरियापुर गांव निवासी राजेश लाल को इस मामले में 16 जनवरी,2016 को भी इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उस बक्त वह नीलाम पत्र पदाधिकारी के समक्ष इंस्टॉलमेंट में 31 मार्च,2016 तक पूर्ण राशि जमा करने के आश्वान देकर तत्काल 5 लाख रुपया जमा कर छूटा था लेकिन, अब तक समय पर शेष बकाया राशि नहीं किये जाने की सुरत में पूर्व प्रमुख को पुनः गिरफ्तार कर नीलाम पत्र पदाधिकारी के समझ पेश किया गया है ।

राजेश लाल दो बार रह चुका है प्रमुख

नगरनौसा प्रखंड के कछियावां पंचायत के पश्चिमि भाग दो बार पंचायत समिति पद का  चुनाब जीत राजेश लाल दो बार 09.02.2009 से 27.06.2011 तक एवं 28.06.2011 से 27.06.2016 तक नगरनौसा प्रखंड के प्रमुख रह चुका है ।

error: Content is protected !!
Exit mobile version