देश

पैमार नदी में यूं फेंका मिला अज्ञात युवती का शव, देखिये-पहचानिये

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के छविलापुर थाना के पैमार नदी से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है।

आशंका है कि उसकी कहीं अन्यत्र हत्या कर पुल की ऊंचाई से नीचे नदी में फेंक दिया गया है। नदी के जिस सिमेंटेड स्थान पर युवती का शव बरामद हुआ है, वहां काफी मात्रा में बहे ताजा खून के धब्बे भी मिले हैं। शव का एक पैर बुरी तरह से टूटा हुआ है।

यह भी आशंका है कि कहीं उसे जीवित अवस्था में ही यहां लाकर पुल से नीचे नदी में नहीं फेंक दिया गया हो। दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला भी हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के शव पर ग्रामीणों की नजर अहले सुबह पड़ी और  तुरंत संबंधित छबिलापुर थाना को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

छबिलापुर थाना प्रभारी अशुतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि युवती के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

जिले के सभी थानों को मिसिंग कंप्लेन की बाबत सूचित करवा दिया गया है।

हरनौत और गिरियक थाना में मिसिंग कंप्लेन है। फोटो मिलान कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि करीव 13-14 वर्षीया युवती के शव के शिनाख्त के बाद ही इस वारदात के बारे में कुछ कहा जा सकता है। युवती की हत्या कर जिस तरह से नदी में फेंका गया है, वह निर्ममता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि शव स्थल पर बिखरे खून युवती के कान से निकले प्रतीत होते हैं। युवती के शव काया और पहनावे से किसी सम्पन्न परिवार की लगती है।

 

VIP मंत्री की प्रचार वाहन ने राजभवन की कार ठोका, नशे में धुत था वाहन चालक, गिरफ्तार

हजारीबाग में पत्नी को मारा, लेकिन औरंगाबाद में शव फेंकते रंगे हाथ धराया आरा का जल्लाद पति

जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर बरसे नीतीश कुमार, बोले…

पंचायती राज्य मंत्री की भाभी हार गई मुखिया चुनाव, किरण चौधरी ने चटाई धूल

चमचागिरी की हद, सिविल सर्जन ने छोटे उम्र के मंत्री का यूं पैर छूकर किया स्वागत

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button