“नाक व मुँह से खून निकला हुआ था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि संचालक को गला घोंटकर व मुँह दवाकर हत्या किया गया है……”
नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में शनिवार के दिन अज्ञात अपराधियों ने शक्ति एचपी गैंस ग्रामीण वितरक के संचालक को गला घोंटकर व मुँह दवाकर हत्या कर फ़रार हो गया।
इधर गैंस एजेंसी संचालक के हत्या होने के खबर पूरे इलाक़े में आग की तरह फैल गया। संचालक के घर के आसपास लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गया।
इधर घटना की जनकारी मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार चंडी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष तेजनारायण राय, दरोगा जबाहर राय अपने सस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना के छानबीन में जुट गया।शव के पास जेसीबी लिखा टोपी दो मोबाइल बरामद हुआ मृतक ब्लू उजला रंग का टिस्ट,काला रंग माला पहने हुआ था। मृतक के शरीर पर उजला रंग का गमछी लपटा हुआ था।
साथ ही मृतक के गले पर कई जगह नाखून का निशान,आँख का पल्ला काला हो गया है। नाक व मुँह से खून निकला हुआ था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि संचालक को गला घोंटकर व मुँह दवाकर हत्या किया गया है।
घटना के सम्बंध में प्राप्त जनकारी के अनुसार मृतक अपने घर पर नही रहता था। मृतक अपने घर के पास स्वर्गीय तिरपुरारी सिंह के घर पर रहता था। स्वर्गीय तिरपुरारी सिंह के घर कोई नही रहता हैं।
मृतक उनके ही घर मे अपने भांजा ज्ञान देव शरण के साथ रहता था।मृतक का अभी शादी नहीं हुआ था। मृतक अपने भांजा पटना जिला के पीरविहोर थाना पटना यूनिवर्सिटी के सामने निवासी ज्ञान देव शरण के साथ रहकर गैंस एजेंसी चलता था।
ग्रामीणों के माने तो मृतक का किसी से कोई झगड़ा न कोई दुश्मनी था। मृतक काफ़ी मिलनसार व मृदुल स्वभाव के व्यक्ति था। गैंस एजेंसी के संचालक के हत्या से गांव के लोग सदमे में है।
इधर घटना जनकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे हिलसा डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृश्य में मामला गला व मुँह दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।