Home आस-पड़ोस ओरमांझी प्रखंड प्रमुख शिवचरण करमाली की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ओरमांझी प्रखंड प्रमुख शिवचरण करमाली की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

0

रांची। ओरमांझी प्रखंड के प्रमुख शिवचरण करमाली की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है।

ओरमांझी प्रखंड प्रमुख शिवचरण करमाली
ओरमांझी प्रखंड प्रमुख शिवचरण करमाली

पुलिस के अनुसार ब्लॉक प्रमुख शिवचरण करमाली ओरमांझी ब्लॉक चौक से अपनी कार से अपने घर चुटूपालू लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंफर टकरा गई। दुर्घटना के बाद से डंफर चालक डंफर लेकर फरार हो गया।

दुर्घटना में करमाली गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल करमाली को इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख बनने से पूर्व शिवचरण करमाली पांच साल तक रांची के चुटूपालू पंचायत के मुखिया थे।

इस बार वे चुटूपालू से पंचायत समिति का चुनाव जीते। बाद में वह निर्विरोध ओरमांझी प्रखंड के प्रमुख चुने गए।

वे एक अतिमृदुभाषी और जन सरोकार वाले युवा प्रतिनिधि के रुप में जाने जाते थे। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिन दूनी बढ़ती जा रही थी।

मौत की सूचना से परिजनों व प्रखंड के लोगों में शोक की लहर है। करमाली का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version