Home झारखंड स्वर्णरेखा महोत्सव के बहाने एक मंच पर यूं दिखे अर्जुन मुंडा-सरयू राय

स्वर्णरेखा महोत्सव के बहाने एक मंच पर यूं दिखे अर्जुन मुंडा-सरयू राय

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने स्वर्णरेखा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की मांग की है।

सोनारी दोमुहानी तट पर युगांतर भारती  द्वारा पिछले 14 वर्षों से स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन मकर संक्रांति  के दिन किया जाता है। जहां लोग स्वर्णरेखा नदी की पूजा अर्चना कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं।

1 9वहीं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय मौजूद रहे। जहां सभी ने पूजा अर्चना कर नदियों में होने वाले प्रदूषण को खत्म करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

मीडिया से बात करते हुए राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा अर्चना कर स्वर्णरेखा नदी को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके माध्यम से हम दामोदर नदी के तर्ज पर स्वर्णरेखा नदी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। जहां केंद्र सरकार गंगा नदी में फैली गंदगी को साफ करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं हम इस अभियान के माध्यम से स्वर्णरेखा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

इस अभियान के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान करने वाले लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है जहा लोग केमिकल वाले प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में  कर देते हैं जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। मंत्री ने इसके लिए जागरूक करने की सलाह दी और इस तरह के प्रयास सालों भर किए जाने की बातें कहीं।

कार्यक्रम में मौजूद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें जरूरत है आज शिक्षित लोगों को जागरूक करने की।

उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं से अपने चुनावी घोषणा पत्र में पर्यावरण को संरक्षित करने के एजेंडे को भी शामिल करने की बातें कहीं। वहीं इसके लिए उन्होंने जन भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की बातें भी कहीं।   

error: Content is protected !!
Exit mobile version